रुद्रपुर, मार्च 26 -- रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र की पावन अष्टमी पर शहरभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। घर-घर कन्या पूजन कर भक्तों ने देवी स्वरूप बालिकाओं को भोजन कराया और आशीर्वाद प्राप्त किया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर विधि-विधान से नौ कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं के चरण पखारकर उन्हें भोजन कराया और उपहार भेंट किए। पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्याओं को देवी का स्वरूप माना जाता है और नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि मां भगवती सभी के कष्ट दूर करें और समाज में खुशहाली व समरसता बनी रहे। कार्यक्रम का समापन मां दुर्गा की आरती और लोक कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.