आदित्यपुर, फरवरी 15 -- अष्ट धातु निर्मित प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा 16 से शुरू आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के हरिओम नगर स्थित शिव दुर्गा पंचमुखी हनुमान मंदिर में अष्ट धातु से निर्मित माता दुर्गा और पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया जो 16 फरवरी से शुरु होकर 20 फरवरी तक चलेगा। इस क्रम में सोमवार को कलश स्थापना होगी। 19 फरवरी को नगर भ्रमण और शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 20 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...