हाजीपुर, फरवरी 24 -- पातेपुर,संवाद सूत्र। पातेपुर नगर पंचायत के लहलादपुर गांव में राधे कृष्ण मंदिर में सोमवार को होने वाले 24 घंटे अष्ट्याम को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पंडित के वैदिक मंगलाचरण के साथ मुख्य यजमान लक्ष्मण सिंह, हरिनारायण सिंह ने वैदिक मंगलाचरण के साथ सरैया घाट पर कलश पूजन किया। जिसके बाद 251 कन्याओं को कलश में जल भरकर, बैंड बाजाओं के साथ यज्ञ मंडप पर कलश यात्रा पहुंची। सरैया घाट से लगभग पांच किलोमीटर दूरी तय कर कलश यात्रा राधे कृष्ण मंदिर के प्रांगण में यज्ञ मंडप पर पहुंची। जहां 24 घंटे के अष्ट्याम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य पार्षद सनोज पासवान, उप पार्षद राजीव कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, सुबोध सिंह, पप्पू कुशवाहा समेत सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। पातेपुर-01-सोमवार को पातेपुर नगर पंचाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.