वाराणसी, अक्टूबर 4 -- वाराणसी। भगवान शिव के मूल स्वरूप का तात्विक विवेचन करने के साथ आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हुआ। देश-विदेश से जुटे तीन हजार से अधिक आनंद मार्गियों ने अधिवेशन के अंतिम दिन शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में आनंद मार्गियों ने बाबा नाम केवलम के अष्टाक्षरी महामंत्र से संपूर्ण वातावरण को स्पंदित किया। शोभायात्रा संकुल से चौकाघाट, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, तेलियाबाग, अंधरापुल होते हुए गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल लौटी। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां ली थीं। इन पर मानव जाति को एक समझने और एक करने के संदेश लिखे थे। समापन समारोह में तांडव नृत्य प्रतियोगिता के विजयी बालकों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- 'कौशिकी' से दिखाई बेटियों को रोगमुक्ति की राह प्रत...