मुंगेर, जनवरी 24 -- असरगंज, निज संवाददाता। वसंत पंचमी के अवसर पर चौरगांव में अषटयाम के पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में भगवान भोलेनाथ एवं मां पार्वती की झांकी के साथ शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे मार्ग को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर रहे थे। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में यात्रा में शामिल हुईं। काली मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की गई। ---------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.