छपरा, मार्च 31 -- दिघवारा निसं। नगर पंचायत क्षेत्र के बसतपुर नयाटोला अवस्थित समें माई मंदिर के वार्षिकोत्सव पर मंगलवार को आयोजित अष्टयाम को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे व डीजे के भक्ति गीतों के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकर चौक, हेमतपुर सहित मुख्य बाजार होते हुए बरबन्ना गंगा घाट पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। गंगा नदी से जल लेकर सभी श्रद्धालुओ का कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंचा जहां आचार्यों नें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी कलशों को स्थापित किया।इस कलश यात्रा में मुख्य रूप से सुजीत कुशवाहा,रामप्रवेश महतो, राजनाथ चौधरी, वकील पंडित, सर्वजीत चौधरी, रंजय साह, संतोष पटेल सहित समेत ग्रामीण...