बेगुसराय, फरवरी 8 -- बीहट, निज संवाददाता। ग्राम पंचायत राज पिपरादेवस के वार्ड 14 सुबालाल टोल में होने वाले 72 घंटें के भगवननाम संकीर्तन (अष्टयाम) को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। 501 कुंवारी कन्या समेत भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा में भाग लिया। अष्टयाम स्थल से कलश शोभा यात्रा शुरू होकर पिपरादेवस तथा हाजीपुर के भ्रमण के बाद भगवननाम संकीर्तन स्थल पर ही आकर समाप्त हुआ। कलश शोभा यात्रा के बाद भगवननाम संकीर्तन शुरू हुआ। मौके पर मोहन यादव, उपेन्द्र यादव, शशिभूषण यादव, मुकेश कुमार, हरिनंदन कुमार, पूर्व मुखिया नवल किशोर सिंह, आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहेब, सुरेन्द्र सिंह, रामपदारथ सिंह,रामकुश्वेश्वर सिंह, सुदामा कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। भगवननाम संकीर्तन को लेकर पूरे पिपरादेवस में भक्ति का माहौल देखा जा रहा है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.