बगहा, अप्रैल 2 -- नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि प्रखंड के कुंडीलपुर पंचायत के सतवरिया गांव में अखंड अष्टजाम को लेकर कलश जलयात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा सतवरिया गांव के शिव मंदिर से निकलकर विभिन्न गावों के भ्रमण के बाद पंडई नदी तट से जल भराई की और पुन: शिवमंदिर पहुंची।जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अखंड अष्टयाम की शुरुआत की गई।जलयात्रा का गांव गांव में स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं के बीच शरबत आदि का वितरण किया गया।जलयात्रा के दौरान भगवान भोले के जयकारों से पूरा गांव गुंजायमान रहा।जलयात्रा में मुखिया राहुल जायसवाल,रत्नेश गिरी,विजय जायसवाल,रविंद्र राय,अशोक राय,मोहित कुमार,उज्जवल कुमार,रंजीत कुमार,जीतू जायसवाल,पप्पू राय,प्रकाश जायसवाल,जितेंद्र राय,सचिन राय समेत सैकड़ो श्रद्धालु...