अष्टयाम को लेकर गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
छपरा, जून 6 -- 9 तरैया के शीतलपुर में शनिवार को अखंड अष्टयाम को ले निकली भव्य कलशयात्रा तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के शीतलपुर गांव स्थित मां भगवती देवी स्थान मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के सार्वजनिक अखंड अष्टयाम को लेकर शनिवार को गाजे-बाजे और श्रद्धाभाव के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा का मार्ग कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर अर्देवा एवं जिमदाहा गांवों से गुजरते हुए नारायणी नदी स्थित नारद बाबा घाट पहुंची। वहां आचार्य अमन कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार व धार्मिक अनुष्ठानों के बीच 501 कलशों में जल भरवाया। जलभरण के बाद श्रद्धालु कलश लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.