बेगुसराय, मार्च 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। नावकोठी मध्य विद्यालय में अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं के सम्मान में सोमवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया राष्ट्रपति कुमार एवं पूर्व सरपंच मृत्युंजय सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक ने दीक्षांत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक कक्षा की समाप्ति नहीं, बल्कि जीवन के नए चरण की शुरुआत है। छात्रों को आगे की पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी गई।मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने कहा कि छात्र देश और समाज का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ नैतिक म...