घाटशिला, मई 11 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के राज स्टेट में रविवार को दधि उत्सव के साथ अष्टम प्रहर हरि नाम संकीर्तन का समापन हुआ। काली मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक उत्सव के अंतिम दिन जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू शामिल हुईं। महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर उत्सव का आंनद लिया। संकीर्तन में विभिन्न मंडलियों ने भाग लिया। मौके पर शम्भू दे, काजल धल, मामोनी दे, ममता दे, मिठू धल, काजल धल, नन्दूलाल दे, लाल दत्ता, अरुणा दे, सुब्रतो दे, शिवशंकर पाल, विश्वाजीत दे, अशोक दे, मधु नमाता, बेबी घोष, मोनू नामाता, जया मन्ना, रीना अधिकारी, पूर्वी दत्ता समेत कई महिला पुरुष शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...