सराईकेला, अप्रैल 2 -- सरायकेला। आमदा पंचायत के टीडीगटीपा गांव में अष्टम प्रहर हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। बीते 30 मार्च को गंध दिवस, 31 मार्च से हरि कीर्तन शुरू हुआ। एक अप्रैल को धुलोट के साथ समापन किया गया। दो दिनों तक गांव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ था। सोनुआ प्रखंड के दालकी, गोलमुण्डा, चक्रधरपुर के हाथिया, कटुवा, सरायकेला के भडारीसाय, खरसावां के खुदीपीड कीर्तन मंडलियों ने हरि नाम कीर्तन किया। धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि प्रधान, सदानंद प्रधान, सत्यव्रत प्रधान, प्रमोद प्रधान, कुना प्रधान, प्रदीप प्रधान, जगदानंद प्रधान, सुमंत प्रधान, निपेन, बाबूलाल गोप, गोपाल प्रधान आदि का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...