सराईकेला, मार्च 17 -- राजनगर। राजनगर प्रखंड के बनकाटी टोला जोरटांड में संकटमोचन युवा हरि संकीर्तन समिति की ओर से अष्टम प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन सोमवार को धुलट और महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्त श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। संकीर्तन के समापन पर सैकड़ों महिला, पुरुष पूरे गांव में हरिनाम संकीर्तन के साथ गांव का भ्रमण किया। इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया। राधा गोविंद का नाम जाप करने वाले संकीर्तन मंडलियों में राधा गोविंद हरिनाम संप्रदाय-बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल), नित्यानंद कीर्तन संप्रदाय-कादल (सरायकेला-खरसावां), नीताई गौर महिला संप्रदाय-दरखाला, मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल), नीताई गौर कीर्तन संप्रदाय-बड़ा गम्हरिया (सरायकेला खरसवां), हरिनाम संकीर्तन संप्रदाय- बुरुड...