वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने डबल डेकर बस चलाने के लिए रूट तय करने का निर्देश जारी किया है। इससे काशी में शीघ्र डबल डेकर बस चलाने की उम्मीद बढ़ गई है। अष्टमी से पहले दो बस कैंट डिपो सौंपी जा सकती है। शुक्रवार को हिन्दुस्तान से बातचीत में परिवहन मंत्री ने बताया कि डबल डेकर बस चलाने की योजना को जल्द मूर्तरूप दिया जाएगा। पूरा प्रयास है कि नवरात्रि में डबल डेकर बसें कैंट डिपों में भेज दी जाएं। इसके लिए रूट तय करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले ही परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में कैंट से राजघाट और लंका तक बस चलाने पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद अन्य रूट पर चलेंगी। बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि डबल डेकर बस चलने से पर्यटन को रफ...