बोकारो, सितम्बर 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर इस वर्ष विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. मार्कंडेंय दूबे के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, 4 सितंबर को विधि विधान के साथ मनाई जाएगी। इस वर्ष भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग बनने के कारण जन्माष्टमी का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। बोकारो के लिए उपलब्ध पंचांग गणना के अनुसार अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र दोनों का प्रभाव जन्माष्टमी के दिन रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इसी कारण जन्माष्टमी मनाने में अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और मध्यरात्रि के समय को विशेष महत्व दिया जाता है। इस वर्ष इन दोनों प्रमुख तिथिगत तत्वों का एक साथ आना पर्व को खा...