संभल, मार्च 26 -- चन्दौसी के सीकरी गेट स्थित वाल्मीकि बस्ती में लंबे समय से अधूरा पड़ा नाला निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही के चलते खुले नाले में आए दिन हादसे हो रहे हैं। जिससे राहगीरों और बच्चों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। गुरुवार को एक बच्चा नाले में गिर गया। जिसे लोगों ने समय रहते निकाल लिया। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। गुरुवार को अष्टमी पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। बस्ती में कन्या-वरुआ की दावत के दौरान बच्चे घर-घर जाकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान निशांत नाम का एक बालक नाला पार करते समय अचानक उसमें गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे देख लिया और बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि बालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों का कहना है कि नाले के न...