इटावा औरैया, मार्च 26 -- इटावा, संवाददाता। गुरुवार को अष्टमी के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भक्त मंदिरों में जाते हुए देखे गए। इनमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक थी। प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन लग गई और भक्तों ने माता रानी के दर्शन किए। शहर के दक्षिणी किनारे पर स्थित ऐतिहासिक काली बाह मंदिर ,जसवंत नगर के ब्रह्माणी देवी मंदिर और लखना के कालका देवी मंदिर में सूर्योदय से पहले ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे और आरती पूजा का सिलसिला शुरू हो गया ।सभी प्रमुख मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल है, जहां प्रसाद व अन्य वस्तुओं की बिक्री हो रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी मंदिरों के बाहर पुलिस बल तैनात था । श्रद्धालुओं को लाइन में ल...