अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- सूपाकोट में मंगलवार को अष्टमी के दिन चीर बंधन किया गया। विधि विधान के साथ गांव में चीर बांधी गई। साथ ही विभिन्न होली गीतों का भी गायन किया गया। कुमाऊं में कई स्थानों में देवी के नाम से अष्टमी के दिन होली चीर बंधन की परंपरा है। सूपाकोट और सिमखोला गांव के लोग मंगलवार की सुबह अपने घरों से चीर और पूजा सामग्री के साथ मंगल पांडे के आवास पर पहुंचे। देव होलियों के साथ चीर बंधन किया गया। परम्परागत होली रंग भरें खेलें होली का गायन किया गया। कालिका मंदिर में ढोल मजीरे की थाप पर डमरू बजाएं गौरी के नन्दन, होली खेलें गिरिजापति नन्दन का गायन किया गया। यहां देवेंद्र पांडे, देवकी नंदन उप्रेती, गणेश पांडे, दिनेश जोशी, मोहित पाठक, हरीश पंत, वरुण पांडे, दीप पांडे, नारायण पांडे, राजेश गिरी, मोहन गिरी, रमेश गिरी, पान गिरी, योगेश गिरी, मोह...