सोनभद्र, मार्च 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। वासंतिक नवरात्र की अष्टमी को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी के दर्शन-पूजन के लिए गुरुवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। अष्टमी होने के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा मंदिरों में भीड़ अधिक देखी गई। इस दौरान मंत्रोच्चार व जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन-पूजन किया। हर तरफ भक्तों के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। देवी गीतों से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर गुलजार हो रहे हैं।माता रानी का दर्शन-पूजन करने के लिए मंदिरों में हर तरफ भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में घंटा-घड़ियाल की गूंज सुनाई दे रही है। अल सुबह से ही मंदिरों में पूजन करने के लिए भक्तों की कतार लग रही है। गुरुवार को अष्टमी का दिन होने के चलते व्रतियों ने सुबह से ही मंदि...