गंगापार, मार्च 26 -- नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों और सिद्धपीठों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की पूजा-अर्चना की। अष्टमी के अवसर पर करछना क्षेत्र के देवी मंदिरों और सिद्धपीठों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां काली धाम, रामगढ़ शीतलाधाम, विन्ध्यवासिनी धाम चकमिश्रान समेत विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। महिलाओं ने मंगलगीत गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मां महागौरी की विशेष पूजा की। वहीं घरों और मंदिरों में कन्या पूजन कर लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...