मेरठ, मार्च 26 -- मेरठ, संवाददाता। नौचंदी स्थित बालाजी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान शुभ मुहूर्त संयोग में देवी महागौरी की पूजा अर्चना भी की गई। महंत आचार्य मनीष स्वामी ने सर्वप्रथम ज्योत जलाकर मां को हलवा, पूरी, चने के प्रसाद का भोग लगाया। इसके साथ ही नौ देवियो के स्वरूप में कन्याओं के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया कि महाष्टमी पर कन्या पूजन करने से विद्या, बुद्धि, सुख, समृद्धि बढ़ती है और जीवन की दरिद्रता खत्म होती है। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन यानी नवमी तिथि पर देवी सिद्धिदात्री की पूजा के साथ नौ दिवसीय नवरात्रि का समापन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...