रुडकी, मार्च 26 -- गुरुवार को नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी पूजन किया गया। इस अवसर पर साधकों ने कन्याओं का पूजन कर मां महागौरी से मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना कर व्रत का पारायण किया। महाष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। माता का श्रृंगार कर हलवा-पूरी का भोग लगाया गया और देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया गया। गुरुवार को मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी का पूजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कस्बे के विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। मुख्य बाजार स्थित जगदंबा माता मंदिर, शिवपुरी मंदिर, सीमली मंदिर, सुल्तानपुर मंदिर और खानपुर मंदिर में सुबह पांच बजे से देर शाम तक दुर्गाष्टमी यज्ञ और विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.