गंगापार, मार्च 26 -- चैत्र नवरात्र की अष्टमी तिथि पर गुरुवार को पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। घर-घर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजन किया और उन्हें भोजन कराकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के घरों में विशेष तैयारी देखने को मिली। महिलाओं ने पूजन के लिए थाल सजाए, वहीं कन्याओं के स्वागत के लिए रंगोली और पुष्पों से द्वार सजाए गए। कन्याओं के चरण धोकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई गई और प्रसाद के रूप में हलवा, पूड़ी, चना सहित विविध व्यंजन परोसे गए। पूजन के दौरान महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर सामूहिक कन्या पूजन के आयोजन भी किए गए, जहां बड़ी संख्या मे...