बिजनौर, मार्च 27 -- नूरपुर। नवरात्रों की अष्टमी के अवसर पर कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया तथा मंदिरों में भंडारा किया गया। गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर घरों में कन्याओं का सामूहिक पूजन कर उन्हें भोंण कराया तथा उपहार भेंट किये गये। अष्टमी के उपलक्ष्य में मौहल्ला रामनगर स्थित काली मंदिर में प्रातः हवन के बाद मौहल्ले व नगर के कई श्रद्धालुओ ने सामूहिक भंडारे का आयोजन कराया। भंडारे में पहुंचे हजारों श्रद्धालु महिला पुरुषों व बच्चो ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...