सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर। शहर के बाजारों में अष्टमी पर्व को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अष्टमी और नवमी पर कंजकों को उपहार देने की परंपरा के चलते दुकानों पर गिफ्ट आइटमों की भरमार है। छोटे-बड़े सभी बाजार रंग-बिरंगे उपहारों से सजे नजर आ रहे हैं। बुधवार को खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए। आज अष्टमी का त्योहार है, ऐसे में एक दिन पहले ही बाजारों में खरीदारी अपने चरम पर पहुंच गई। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग प्रकार के किफायती और आकर्षक उपहार सजाए हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार दस रुपये से लेकर 250 रुपये तक के उपहार उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा अनुसार खरीदारी कर पा रहे हैं। खासतौर पर बच्चों से जुड़े गिफ्ट आइ...