मेरठ, अक्टूबर 18 -- शारदीय नवरात्र में इस बार सप्तमी तिथि दो दिन रहने के कारण अष्टमी और महानवमी के कन्या पूजन को लेकर असमंजस की स्थिति है। ज्योतिषचार्यों के अनुसार के सूर्योदय के समय विद्यमान तिथि को मान्यता देने के आधार पर दुर्गा अष्टमी 19 और महानवमी 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इसी दिन 20 अक्टूबर को विजयदशमी यानी दशहरा भी मनाया जाएगा, लेकिन कुछ लोग नवमी पूजन 19 अक्टूबर को ही करना चाहते हैं, तो उसका भी समय ज्योतिष दृष्टि से स्पष्ट कर दिया है। 19 अक्टूबर को अष्टमी का कन्या पूजन यह भी पढ़ें- क्यों 18 अक्टूबर को अष्टमी का व्रत रखें?, क्यों अष्टमी और नवमी 19 अक्टूबर को एक साथ ना करें? ज्योतिर्विद ने सब बतायाअष्टमी पूजन की तिथि और शुभ समय ज्योतिषचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार सप्तमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 8:28 बजे समाप्त होगी और इसके बाद अष्टमी ...