औरंगाबाद, जनवरी 30 -- बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत अष्टभुजी महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत मां अष्टभुजी की पूजा अर्चना के साथ हुई। बारुण के बीडीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में एवं प्रधानाध्यापक मंकु सिंह के संचालन में बच्चों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राज्य महोत्सव संघ के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, नवीनगर के राजद प्रत्याशी रहे आमोद चंद्रवंशी, शिक्षक ज्योति शंकर, बारुण नगर पंचायत की चेयरमैन इंदू देवी, पौथू पंचायत के पूर्व मुखिया संजीव द्विवेदी, धनगाईं के मुखिया योगेन्द्र चौधरी, समाजसेवी अजीत शर्मा उपस्थित थे। मध्य विद्यालय, मखरा की छात्रा निक्की कुमारी एवं निधि कुमारी ने प्रस्तुति दी। मध्य विद्यालय, पिपरा की छात्रा अलका कुमारी के भाव नृत्य, माधुरी कुमारी, सोनम कुमारी, पायल कुमारी, रानी कुमारी, फूल कुमारी के द्वारा समूह नृत्य की प्र...