पीलीभीत, मई 2 -- पूरनपुर, संवाददाता। नगर के मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) स्थित प्राचीन अष्टभुजा महारानी देवी मंदिर और एलआईसी कार्यालय के पास स्थित गड़ी मंदिर के नवनिर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पालिकाध्यक्ष ने भूमि का पूजन किया। कानपुर से आए पंडित हरिओम द्विवेदी ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। भूमि पूजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। वंदन योजना के तहत पूर्व में विधायक बाबूराम पासवान और पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। कहा गया था कि शहर के प्राचीन मंदिर और गढी मंदिर को इसमें शामिल करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था। अब दोनों पौराणिक स्थलों के लिए धनराशि जारी की। इसके तहत काम का शुभारंभ किया जाएगा। पालिकाध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.