सिमडेगा, मार्च 23 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के कोनसोदे पंचायत के थोलकोबेड़ा गांव में अष्टप्रहरी हरि कीर्तन यज्ञ वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यज्ञ के दौरान ग्रामीणों ने ढोल-मंजीरा के साथ हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण हरे हरे" का सामूहिक संकीर्तन करते हुए गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस धार्मिक आयोजन में बडकेतुंगा, लोटवा, रामजड़ी और छोटकाटोली की कीर्तन मंडलियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...