विकासनगर, जून 17 -- दीपक मोहल तहसील क्षेत्र के बागीर थात में कुन्ना और म्यूंढा गांव की अषाढ़ माह की पारंपरिक शिलगुर देवता जात्रा श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बुधवार को शिलगुर देवता की पालकी ढोल-दमाऊ, रणसिंघा सहित पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच बागीर थात पहुंची, जहां दोनों गांवों के ग्रामीणों ने चावल एवं पुष्प वर्षा कर अपने आराध्य देवता का भव्य स्वागत किया।ग्रामीणों ने देवता से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। दिनभर बागीर थात में धार्मिक अनुष्ठानों और देव आराधना का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सजकर लोकगीतों और पारंपरिक धुनों पर नृत्य करते हुए नजर आए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। मौके पर स्याणा हुकम सिंह, रणवीर सिंह, लाखीराम, विक्रम सिंह, आनंद ...