पिथौरागढ़, फरवरी 16 -- बेरीनाग। ब्रुक इंडिया की ओर से मंतोली, पोस्तला व जगथली गांव में जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शुक्रवार को सहायक परियोजना अधिकारी महेंद्र पाल, एफए सचिन शर्मा ने लोगों को पशुओं में होने वाली बीमारी व उनके बचाव के उपाय बताएं। इस दौरान पाल ने अश्व पशुपालको को ब्रुक संस्था के आने के हुए बदलावों की जानकारी दी। इस दौरान वूमेन इंटर्न सुनीता सहित अन्य पशुपालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...