नई दिल्ली, मार्च 22 -- पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को रिंकू सिंह की बैटिंग पोजिशन बदलने का सुझाव दिया है। केकेआर पिछले कुछ सीजन से रिंकू सिंह का सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रही है। वह काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं, जिस वजह से वह अपनी प्रतिभा का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाते। अब अश्विन ने केकेआर को सुझाव देते हुए कहा है कि आगामी सीजन में टीम उन्हें नंबर-4 पर खिला सकती है। अश्विन ने केकेआर को इसके फायदे भी बताए हैं। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 में अपने अभियान का आगाज 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करने वाली है। यह भी पढ़ें- SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में बने 535 रन, इस बल्लेबाज ने 5 गेंदों पर जड़े 5 SIX रिंकू सिंह काफी लंबे समय से केकेआर के साथ बने हुए हैं। उनके लिए IPL 2023 का स...