नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- भारत बनाम श्रीलंका दो टेस्ट मैचों की सीरीज समाप्त हो चुकी है। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। पूरी सीरीज में जो एक बल्लेबाज चर्चा के केंद्र में रहा उसका नाम देवदत्त पडिक्कल है। उन्होंने दो टेस्ट मैचों की 3 पारियों में दमदार प्रदर्शन करते हुए 109.33 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 328 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 65.86 का रहा। उन्होंने इस सीरीज में कुल 33 चौके और एक छक्का जड़ा। वे सोनल दिनुशा (चार पारियों में 420 रन) के बाद सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने इस पूरी सीरीज में दो शतक भी जड़े। देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका सीरीज में प्लेइंग XI में जगह इसलिए मिली थी, क्योंकि साई सुदर्शन चोटिल हो गए थे। उन्होंने इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट मैच 2024 के आखिर में खेला था। लगभग डेढ़ साल से...