जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- गोविंदपुर थाना अंतर्गत शेषनगर में 6 जुलाई 2023 को हुए अश्विन हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी गोलमुरी निवासी सतपाल सिंह उर्फ सोनी सिंह के घर पुलिस ने गुरुवार को इश्तेहार चिपकाया। गोविंदपुर पुलिस ढोल-नगाड़ों के साथ गोलमुरी स्थित सतपाल सिंह के आवास पहुंची और उसके घर के बाहर इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान बताया गया कि सतपाल को 25 मई 2026 को कोर्ट में प्रस्तुत होने का आदेश दिया गया है। इस तारीख से पूर्व प्रस्तुत नहीं होने पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर सकती है। बता दें कि 5 जुलाई 2023 को बाइक से आए अपराधियों ने अश्विन पर छह राउंड फायरिंग की थी। अश्विन को चार गोलियां लगी थीं। उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...