पटना, दिसम्बर 11 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी तथा हृदय को स्पर्श करने वाली रही। प्रधानमंत्री के स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन से नई ऊर्जा एवं उत्साह प्राप्त हुआ। मुलाकात के दौरान उन्होंने पटना के गांधी मैदान में भगवान परशुराम जन्म महोत्सव के अंतर्गत छह जुलाई 2025 को आयोजित सनातन महाकुंभ में पूजित भगवान श्रीराम की प्रतिमा प्रधानमंत्री को ससम्मान समर्पित किया। साथ ही अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग, मिथिला की विख्यात मिथिला पेंटिंग तथा दोनों की सुंदरता से रचित मिश्रित अंग वस्त्र भी प्रधानमंत्री को भेंट किए। उन्होंने अपनी पुस्तक 'सनातन संग भारत, सनातन संवाद' तथा 'केदारनाथ की त्रासदी (त्रिनेत्...