रुद्रपुर, जून 21 -- पंतनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, लेडीज क्लब की सदस्याओं और परिसरवासियों ने योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत अश्वारोहण योग प्रदर्शन रहा। घोड़ों पर सवार कैडेटों ने योगासन, संतुलन और साहसिक कौशल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में योग संगम का आयोजन यह भी पढ़ें- जुबिली पार्क में एक संयुक्त योग शिविर का सफल आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...