गंगापार, अप्रैल 5 -- मांडा क्षेत्र के गांव राजापुर फचकरा निवासी गिरीश के पुत्र अश्वनी कुमार का जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, खाईं करछना में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए चयन होने पर लोगों ने शुभकामनाएं दी है। अश्वनी कुमार ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासित अध्ययन के बल पर प्रदेश स्तरीय चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। वह पूर्व में गांव फचकरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्षा आठ के मेधावी छात्र रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...