कौशाम्बी, फरवरी 7 -- मंझनपुर, संवाददाता हैंडपंप पर पानी भरने गई करारी इलाके की एक युवती से पड़ोसी युवक ने अश्लील हरकत की। इसके बाद अपने परिजनों के साथ घर में घुसकर उसको पीटा। पीड़िता के माता-पिता की भी पिटाई की। मामले की शिकायत पर पीड़िता के पिता के खिलाफ ही निरोधात्मक कार्रवाई करने वाली पुलिस ने अब अदालत के आदेश पर मुकदमा कायम किया है। डीएसपी ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई कराने की बात कही है। करारी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को उसकी 18 वर्षीय बेटी घर के समीप लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोसी अरुण कुमार ने उसके साथ अश्लील हरकत की। इस पर पीड़िता चीखते-चिल्लाते हुए घर भाग गई। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अरुण ने अपने पिता राम सिंह व परिवार के अजीत और उसके पिता भूपेंद्र के साथ मिलकर घर में घुसकर पीड़िता को पीटा। ...