गाज़ियाबाद, मई 7 -- गाजियाबाद, आयुष गंगवार। कविनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पड़ोसी पर अश्लील हरकत करने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उन्होंने बीते‌ साल अक्तूबर में ही यहां फ्लैट खरीदा था। आरोप है कि निचले तल पर रहने वाला मनीष शर्मा शुरुआत से ही उनसे दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। उनसे अश्लील हरकतें व गंदे इशारे करता है। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत आरोपी की पत्नी से की तो उसने भी अभद्रता की। एक मई को मनीष जबरन उनके घर में घुस आया और उनके साथ हाथापाई की। उनका 12 वर्षीय बेटा बीच-बचाव करने आया तो आरोपी ने उसे भी पीटा और मां-बेटे को गालियां दीं। शोर मचाने पर आरोपी की पत्नी और उसकी दो बेटियां भी घर में घुस आईं और सभी ने मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट की। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान स...