हाथरस, अप्रैल 22 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। सोमवार की देर रात जीटी रोड पर बहनों से अश्लील हरकत का विरोध करने पर कार सवारों ने युवकों को मारपीट व पथराव कर लहू लुहान कर दिया। मारपीट की घटना को लेकर मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके चलते आरोपी कार छोड़कर भाग जाने में सफल रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दो नामजद सहित 30/40 अज्ञातों के खिलाफ दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए मौसम चंचल पुत्र राजकुमार चंचल मोहल्ला रोशनगंज निवासी युवक ने कहा है कि सोमवार को रात्रि करीव 10.15 बजे मे अपनी दो वहिन, वहनोई व दो बच्चों को अलीगढ के लिए बस में वैठाने जा रहा था। तभी गाडी नO UP 16 DC 1094 अचानक मेरे समने आयी जिसमे सवार योगेन्द पुत्र खजान सिंह, विजयपाल पुत्र सुरेन्द्र व अजात 3 लडके मेरी व...