बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिशन शक्ति टीम ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। रेहरा बाजार थाने के दरोगा हीरालाल यादव टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी उन्हें जानकारी मिली कि टिकुलिया मोड़ के पास सड़क किनारे युवक अश्लील गाने गा रहा है और वहां से गुजरने वाली महिलाओं व लड़कियों को परेशान कर रहा है। टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार मौर्य निवासी ग्राम मुरावंडिह थाना रेहरा बाजार बताया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अश्लील हरकत के आरोप एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...