अश्लील हरकतों का विरोध करने पर वृद्धा से मारपीट
सहारनपुर, जून 17 -- नागल। एक गांव निवासी 65 वर्षीया विधवा महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले दो भाइयों पर अश्लील हरकतों का विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वृद्धा ने पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो भाई उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए कहीं साथ चलने को कहते हैं। समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। आरोप है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब वह अपने दरवाजे पर सफाई कर रही थी, तभी दोनों भाई आकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.