गोंडा, फरवरी 4 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के गांव निवासिनी महिला ने थाने में तहरीर दिया है कि बीते 29 जनवरी को रविन्द्र सिंह पुत्र अमर पाल सिंह निवासी महादेवा बलरामपुर ने पहले नशीली दवा खिलाकर अश्लील वीडियो बनाया। इसके बाद वह विदेश चला गया। उसने अपने दोस्त अजय कुमार निवासी अचलपुर को वीडियो क्लिपिंग दे दी। आरोप है कि वह वीडियो को पूरे गांव में दिखाकर ब्लैकमेल करके पांच लाख रुपये मांगने लगा। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने तथा अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष वेदराम यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.