रामपुर, मई 2 -- पटवाई। थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी गांव में एक लड़की के घर पर उर्दू पढ़ने जाती है। आरोप है लड़की के भाई ने उसी बात का फायदा उठाकर व विश्वास में लेकर उसकी लड़की को वीडियो कॉल पर अश्लील वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर ली। वही विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। जब उनको इस बात की जानकारी हुई। आरोप है जब युवक के पिता से शिकायत की तो दोनों बाप बेटे गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मामा ने भांजी से की छेड़खानी, अश्लील फोटो किया वायरल यह भी पढ़ें- नाबालिग छात्रा की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...