हापुड़, अप्रैल 1 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी युवक द्वारा मेघालय की युवती से दुष्कर्म करने व उसका अश्लील वीडियो वायल करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव दोयमी निवासी आरिफ ने मेघालय की एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इसके बाद उसे दिल्ली के एक होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान उसका अश्लील वीडियो बना ली। आरोप है कि युवक ने बाद में यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर दिया। जिसके बाद वीडियो क्षेत्र के लोगों तक पहुंच गया। वीडियो सामने आने के बाद सोमवार शाम ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रा...