बक्सर, मार्च 2 -- जांच मामला बगेन गोला थाना का है, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप थानाध्यक्ष ने ही दोनों के खिलाफ दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बगेन गोला थाना में तैनात रहे निलंबित एएसआई मनीष कुमार का एक सप्ताह के भीतर नर्तकियों के साथ दूसरा अश्लील व शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर निलंबित एएसआई व कार्यक्रम के आयोजक पर थानाध्यक्ष द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। बगेन गोला थाना में एएसआई रहे एएसआई मनीष कुमार का एक नर्तकी के साथ अश्लील व आपत्तिजनक हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर एक सप्ताह पहले वायरल हुआ। उसकी जांच एसपी शुभम आर्य ने डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार से करायी...