बलिया, अगस्त 3 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। अश्लील विडियो वायरल करने से आहत किशोरी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पूछताछ के बाद रविवार को चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है।इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने शनिवार को फंदे से लटक गयी। इलाज के लिए लेकर जाते समय लड़की ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने एक दिन पहले ही धमकी देने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि लड़की की मौत के बाद पुलिस ने एफआईआर में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि लड़की की मां ने बताया है कि आरोपी जाहिद अपने दोस्त इस्माइल शाह के साथ मिलकर साजिश के तहत बहला-फुसलाकर वीडियो कॉ...