अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 13 हजार ठगे
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। फतनपुर थाना क्षेत्र के सुवंशा नगर पंचायत के करका वार्ड में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को एआई की मदद से कथित रूप से बनाए गए अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगी की गई। जानकारी के अनुसार, महिला के मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घबराई महिला ने आरोपी के बताए गए स्कैनर के माध्यम से 13 हजार रुपये भेज दिए। बताया गया कि रुपये भेजने के बाद भी आरोपी और धनराशि की मांग करता रहा। परेशान होकर महिला ने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। सूचना मिलने पर पति मुंबई से घर पहुंचा और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे साइबर ठगी का मामला माना जा रहा है। पुलिस का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.