अश्लील वीडियो भेज कर शादी तोड़ने वाला गिरफ्तार
आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़। निजामबाद थाना की पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और शादी तुड़वाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर विवाह में बाधा उत्पन्न की थी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानी की सराय बाईपास क्षेत्र से आरोपी सरवन कुमार यादव निवासी श्रीकांतपुर थाना निजामाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.