नई दिल्ली, फरवरी 25 -- बिहार के किशनगंज में एक युवती ने बदनामी के डर से मौत को गले लगा लिया था। जिले के कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा गांव में 19 वर्षीय युवती ज्योति की आत्महत्या मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतका के पिता ने पड़ोस के एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकी से तंग आकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दी क्योंकि आरोपी उसपर सेक्सुल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बना रहा था। मृतका के पिता द्वारा कोढ़ोबाड़ी थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, लोहागाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी 22 वर्षीय शाहजान आलम (पिता- नासिर आलम) ने उनकी पुत्री का कथित रूप से अश्लील वीडियो बना लिया था। आरोप लगाया गया है कि युवक उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। युवती जब इसका विरोध क...